उत्तराखंड

एक क्लिक पर मिलेगा नगर निगम की सेवाओं का लाभ, सीएम ने लांच की एप..

एक क्लिक पर मिलेगा नगर निगम की सेवाओं का लाभ, सीएम ने लांच की एप..

 

 

 

उत्तराखंड: आम नागरिक अब नगर निगम की सेवाओं का लाभ एक क्लिक पर ले सकते हैं। साथ ही अपनी शिकायतों को भी सीधे नगर निगम के अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए नगर निगम की ओर से एक एप तैयार किया है। जिसकी लॉचिंग रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास में की। अभी तक विभिन्न सेवाओं के लाभ के लिए नगर निगम में आम लोगों को इधर से उधर भटकना पड़ता था।

अब निगम ने ऐसा एप तैयार किया है, जिसमें जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, पशुुओं का रजिस्ट्रेशन एवं डेयरी रजिस्ट्रेशन, प्रॉपर्टी टैक्स, म्यूटेशन के लिए रजिस्ट्रेशन एवं सेल्फ एसेसमेंट सहित सभी सेवाओं को जोड़ा गया है। इससे अब एक क्लिक पर इन सभी सेवाओं का घर बैठे लाभ लिया जा सकता है। नगर आयुक्त मनुज गोयल का कहना है कि एप के माध्यम से नगर निगम से संबंधित शिकायतों को दर्ज व इनका निस्तारण भी किया जाएगा। इस एप के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के के निगरानी के लिए नगर निगम के किसी वरिष्ठ अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

ऐसे कर सकते हैं एप में शिकायत..

इस एप के माध्यम से शिकायत कंप्यूटर के साथ ही फोन से भी कर सकते हैं। फोन से शिकायत करने के लिए मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर अथवा एप्पल प्ले स्टोर खोल कर एप डाउनलोड कर सकते हैं। एप डाउनलोड करने के बाद एप खोलें। उसमें जो विकल्प होंगे, उस पर क्लिक कर शिकायत का विवरण भेज सकते हैं। एप के माध्यम से नगर निगम से संबंधित सफाई, लाइट, पशु, घर-घर कूड़ा गाड़ी, नाली या सड़क संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। लोग अपने द्वारा की गई शिकायत का स्टेटस भी इस एप के माध्यम से देख सकते हैं। साथ ही अपना फीडबैक भी दे सकते हैं।

पंजीकरण एवं टैक्स जमा कराने की भी होगी सुविधा..

इस एप के माध्यम से नागरिक जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, पालतू पशु रजिस्ट्रेशन, डेयरी रजिस्ट्रेशन, प्रॉपर्टी टैक्स, म्यूटेशन के लिए रजिस्ट्रेशन एवं सेल्फ एसेसमेंट भी इस एप के माध्यम से किया जा सकता है। यह एप नगर निगम एवं नगर निगम के नागरिकों के बीच एक सेतु की तरह सिद्ध होगा। एक क्लिक पर लोग अपनी शिकायतों को नगर निगम तक पहुंचा सकते हैं। लोगों को उनकी शिकायत पर हुई कार्रवाई से भी अवगत कराया जाएगा। सफाई संबंधित शिकायतों पर ध्यान केंद्रित करते हुए नगर निगम की ओर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी शिकायत का निस्तारण 24 घंटे के अंदर हो जाए।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *