उत्तराखंड

मदरसों को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान..

मदरसों को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान..

उत्तराखंड: प्रदेश में मदरसों को लेकर सीएम धामी का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम धामी का कहना हैं कि उत्तराखंड में भी मदरसों के सर्वे की तत्काल जरूरत है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने अपनी संपत्तियों की जांच की बात कही है और बोर्ड मदरसों के सर्वेक्षण पर भी चर्चा कर रहा है। इस पर सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में मदरसों की जनगणना जरूरी है क्योंकि राज्य में भी मदरसों को लेकर तरह-तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बने शादाब शम्स ने पद संभालते ही उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों से अवैध निर्माण ढहाने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने प्रदेश के गैर पंजीकृत मदरसों की यूपी की तर्ज पर जांच की मांग की थी, जिसके बाद सीएम ने भी उनकी बात का समर्थन करते हुए प्रदेश में मदरसों का सर्वे जरूरी बताया है।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *