उत्तराखंड

नवरात्रि के पहले दिन सीएम धामी ने किए पूर्णागिरि धाम के दर्शन..

नवरात्रि के पहले दिन सीएम धामी ने किए पूर्णागिरि धाम के दर्शन..

 

उत्तराखंड: चैत्र नवरात्रि आज यानी दो अप्रैल से शुरू हो गए हैं। शहर भर के मंदिरों में माता की आराधना के लिए नौ दिन अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं शहर के प्रमुख मंदिर भव्य तरीके से सजाए गए है। अब प्रत्येक दिन मां के विभिन्न रूपों की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, श्रीनगर, उत्तरकाशी सहित कुमाऊं में अल्मोड़ा, नैनीताल सभी जिलों में सुबह से मां के दरबार में भक्तों का तांता लगा हुआ है।

वही नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्णागिरि धाम पहुंचे। यहां उन्होंने माता के दर्शन किए। पूर्णागिरि पहुंचे सीएम धामी का पुजारियों ने भव्य स्वागत किया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह शुक्रवार को चंपावत के दौरे के लिए निकले थे। सबसे पहले वह बागपत पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा की। इसके बाद वह पूर्णागिरि धाम दर्शन के लिए पहुंचे। धामी के साथ उनकी पत्नी भी माता के दरबार में मत्था टेकने पहुंचीं।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *