उत्तराखंड

भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए पौड़ी पहुंचे सीएम योगी..

भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए पौड़ी पहुंचे सीएम योगी..

उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर के विथ्याणी पहुंचे। जहां उन्होंने ब्रम्हलीन राष्ट्रसंत महंत अवेदनाथ महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने आनंद सिंह बिष्ट स्मृति पार्क में 100 फिट तिरंगे का उद्घाटन किया। सीएम दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। यमकेश्वर के विथ्याणी पहुंचकर सीएम योगी ने ब्रम्हलीन राष्ट्रसंत महंत अवेदनाथ महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने आनंद सिंह बिष्ट स्मृति पार्क में 100 फिट तिरंगे का उद्घाटन कर दो दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ किया।

आपको बता दें सीएम योगी के पैतृक गांव पंचूर में उनकी भतीजी की शादी होनी है। जिसमें शामिल होने के लिए योगी आदित्यनाथ पौड़ी पहुंचे हैं। सीएम योगी 6 और 7 फरवरी को पंचूर में भतीजी की शादी में शामिल होंगे। गुरुवार सुबह सीएम योगी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *