राष्ट्रीय

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को मिली से मारने की धमकी..

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को मिली से मारने की धमकी..

 

देश-विदेश: कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू को वॉट्सऐप पर जान से मारने की धमकी दी गई है। मंगलवार को उन्हें एक संदेश मिला जिसमें लिखा था कि उनका भी वही हस्र होगा जो सिद्धू मूसेवाला का हुआ है। बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के निजी सुरक्षा कर्मचारियों ने इस धमकी की पुष्टि की है। बिट्टू के अलावा बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को भी एक धमकी भरा पत्र मिला था। इस पत्र में लिखा हुआ था, सलमान खान, सलीम खान बहुत जल्द आपका मूसे वाला होगा जीबीएलबी। धमकी वाली चिट्ठी में जीबी और एलबी का मतलब गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई लगाया जा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई को मूसेवाला की हत्या मामले में मुख्य आरोपी माना जा रहा है। हालांकि सलमान को भेजे गए खत से कोई संबंध होने से लॉरेंस बिश्नोई ने इनकार कर दिया है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *