उत्तराखंड

उत्तराखंड में 24 घंटे में मिले आठ नए कोरोना संक्रमित..

उत्तराखंड में 24 घंटे में मिले आठ नए कोरोना संक्रमित..

 

उत्तराखंड: प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर पांच जिलों में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 14 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही 70 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92747 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को 1450 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

जिन पांच जिलों में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें देहरादून जिले में तीन, हरिद्वार में दो, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, टिहरी जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं। जिससे सक्रिय मामले कम हो रहे हैं। 12 जिलों में 70 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.11 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.55 प्रतिशत रही।

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *