उत्तराखंड

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहेगा कर्फ्यू, अन्य जगह आज से खुलेंगे स्कूल..

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहेगा कर्फ्यू, अन्य जगह आज से खुलेंगे स्कूल..

 

 

उत्तराखंड: जिला प्रशासन ने रविवार को कर्फ्यू के आदेश जारी किए हैं। डीएम वंदना के अनुसार अब सिर्फ बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में ही कर्फ्यू लागू रहेगा, जबकि अन्य क्षेत्रों में कर्फ्यू समाप्त हो जाएगा। जोनल मजिस्ट्रेट और कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम एपी वाजपेयी का कहना हैं कि सोमवार से बाकी क्षेत्रों में विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र खुल जाएंगे। कुमाऊं विश्वविद्यालय और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) की परीक्षाएं भी सोमवार से होंगी। यूओयू के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि एलबीएस हल्दूचौड़, एमबीपीजी हल्द्वानी और राजकीय डिग्री कॉलेज रामनगर में यूओयू की परीक्षाएं 12 फरवरी से होंगी, जैसा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *