उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में ट्यूशन से लौट रहे बच्चों की साइकिल 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, 1 की मौत..

पिथौरागढ़ में ट्यूशन से लौट रहे बच्चों की साइकिल 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, 1 की मौत..

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले में ट्यूशन पढ़ कर साइकिल से घर आ रहे दो छात्र साइकिल समेत 200 मीटर गहरी खाई में गिर गए। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया साइकिल सहित दो छात्रों के खाई में गिरते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गयी।

जानकारी के अनुसार राज्य के पिथौरागढ़ जिले के थकलानी पभ्या गांव के रहने वाले कक्षा 11 का छात्र 16 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र प्रकाश चंद्र और कक्षा नौ का छात्र 15 वर्षीय तनिश कुमार पुत्र शंकर लाल भाटगाड़ा प्रतिदिन घर से ट्यूशन पढऩे आते-जाते हैं। बृहस्पतिवार सायं भी दोनों ट्यूशन पढ़कर घर के लिए वापिस आ रहे थे लेकिन इस बीच अल्मोड़ा बेरीनाग मार्ग पर तहसील मुख्यालय गणाई गंगोली से कुछ दूर जोलियाखेत मोड़ पर साइकिल अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

 

खाई में गिरे सुमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तनिश कुमार गंभीर रूप से घायल था। घायल को ग्रामीण तत्काल खाई से निकाल कर सड़क तक लाए और 108 की मदद से तनिश को स्थानीय अस्पताल लाया गया और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हल्द्वानी रेफर किया गया।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *