राष्ट्रीय

दबंग 4′ को लेकर अरबाज खान ने किया बड़ा खुलासा

दबंग 4′ को लेकर अरबाज खान ने किया बड़ा खुलासा..

 

देश-विदेश: सलमान खान और अरबाज खान की पॉपुलर फ्रैंचाइजी ‘दबंग’ भारतीय सिनेमा की एक बहुत ही प्रसिद्ध फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान का चुलबुल पांडे वाला अक्खड़ अंदाज सबको पसंद आता है। अभी तक इस फिल्म के तीन पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुके हैं और इसका निर्देशन खुद सलमान खान के भाई अरबाज खान द्वारा किया गया है। ‘दबंग 3’ के बाद से सलमान खान और फिल्म के फैंस इसके चौथे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में लोगों की उत्सुकता को शांत करने के लिए अरबाज खान ने एक इंटरव्यू में फिल्म के चौथे पार्ट को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है।

अरबाज खान इन दिनों सोनी लिव पर आने वाली अपनी सीरीज ‘तनाव’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस सीरीज में अरबाज खान एक अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। अरबाज खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि ‘दबंग-4’ उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में से एक है और जल्द ही वह इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट लेकर आएंगे।

‘दबंग 4’ के बारे में बात करते हुए अरबाज खान का कहना हैं कि उनकी यह फिल्म प्रोसेस में है। लेकिन इसे बनाने के लिए उन्हें और सलमान खान को अपने-अपने प्रोजेक्ट्स से थोड़ा फ्री होना होगा। अरबाज ने इस इंटरव्यू के दौरान यह भी साफ कर दिया है कि ‘दबंग-4’ को रिलीज करने में उतना वक्त नहीं लगेगा जितना ‘दबंग 2’ और ‘दबंग 3’ में लगा था। अरबाज ने कहा कि वह जल्द ही अपने-अपने कमिटमेंट्स से फ्री होकर ‘दबंग-4’ में जुट जाएंगे क्योंकि यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है। इसके साथ ही अरबाज ने ‘दबंग 4’ को लेकर और भी कई खुलासे किए। फिल्म के निर्देशक और सलमान खान के भाई अरबाज खान ने बताया कि वह फिल्म को बहुत ही प्यार और शिद्दत से बनाना चाहते हैं। इसके साथ ही वह इस फिल्म से की गई पब्लिक की उम्मीदों का भी पूरा ध्यान रखेंगे।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *