उत्तराखंड

हल्द्वानी में एक घर में सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस..

हल्द्वानी में एक घर में सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस..

 

 

 

 

उत्तराखंड: हल्द्वानी से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है। टीपी नगर चौकी क्षेत्र के नीलकंठ कॉलोनी में एक घर में सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। टीपी नगर चौकी इंचार्ज पंकज जोशी का कहना हैं कि बुधवार को ग्राम प्रधान ललित मोहन नेगी ने सूचना दी कि एक घर खुला हुआ है वहां से बदबू आ रही है उसके बाथरूम में एक लाश पड़ी हुई है। ग्राम प्रधान की सूचना में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव भाई को सौंप दिया है।

चौकी इंचार्ज पंकज जोशी ने कहा कि परिवार में दो भाई हैं माता पिता की मौत हो चुकी है। एक भाई बीते बुधवार को काम से दिल्ली गया था, वह किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। और हरीश पंत घर पर ही था। जो बाथरूम में मृत मिला है। बताया गया है कि कमरे से दो बियर और एक पव्वा भी मिला है। कहा कि प्रथम दृष्टया शराब अधिक ​पीने से मौत लग रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *