उत्तराखंड

तकनीशियन पदों की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता में होगा बदलाव..

तकनीशियन पदों की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता में होगा बदलाव..

 

 

उत्तराखंड: चिकित्सा शिक्षा विभाग में टेक्नीशियन संवर्ग सेवा नियमावली में संशोधन कर शैक्षिक अर्हता में बदलाव किया गया। अब टेक्नीशियन पदों के लिए पैरामेडिकल काउंसिल से पंजीकृत संस्थानों व सेंट्रल स्टेराइल सर्विसेज विभाग (सीएसएसडी) से ओटी में डिग्री व डिप्लोमा भी मान्य होगा। प्रदेश में लैब व ओटी टेक्नीशियन की कमी है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग खाली पदों को भरने के प्रयास तो कर रहा है, लेकिन शैक्षिक अर्हता के कारण पैरामेडिकल संस्थानों या सीएसएसडी से डिग्री व डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी आवेदन से वंचित थे।

बता दे कि वर्तमान में टेक्नीशियन पदों के लिए बीएससी लैब टेक्नीशियन व बीएससी ओटी टेक्नीशियन की अर्हता मान्य है। अब प्रदेश सरकार ने नियमावली में संशोधन कर ओटी टेक्नीशियन के लिए पैरामेडिकल काउंसिल में पंजीकृत संस्थानों से ओटी में डिग्री या डिप्लोमा, सीएसएसडी में डिग्री या डिप्लोमा को भी मंजूरी प्रदान की गई। प्रदेश सरकार ने खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में उप औषधि नियंत्रक के पद सृजित करने की मंजूरी दी है। इसके लिए विभागीय ढांचे का पुनर्गठन के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *