उत्तराखंड

उत्तराखंड में अब इन कर्मियों को धामी सरकार ने दी सौगात..

उत्तराखंड में अब इन कर्मियों को धामी सरकार ने दी सौगात..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में धामी सरकार ने अब रोडवेज कर्मियों को सौगात दी है। बताया जा रहा है कि परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को निगम प्रबंधन ने चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। जिसके बाद अब इन कर्मियों की सैलरी बढ़कर आयगी। आपको बता दे कि 35वीं बैठक में निदेशक मंडल ने ये निर्णय लिया था। एक जुलाई 2023 से रोडवेज अधिकारियों, कर्मचारियों को 42 के बजाए 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। एक मार्च से महंगाई भत्ते की दर 46 प्रतिशत मानी जाएगी। यह भत्ता एक जुलाई 2023 से दिया जाएगा, जिसका 29 फरवरी तक एरियर भी दिया जाएगा। जिससे अब इनकी सैलरी बढ़कर आयेगी।बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में न्यूनतम मजदूरी में 25 प्रतिशत का इजाफा हो गया। अकुशल, अर्द्धकुशल और कुशल श्रेणी में दर्ज श्रमिकों को हर महीने 2507 से लेकर 2804 रुपये तक लाभ मिलेगा। उत्तराखंड में श्रम विभाग में पंजीकृत तमाम संस्थानों, निजी सेक्टर, फैक्ट्री, दफ्तरों में कार्यरत कामगार इसके दायरे में आएंगे।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *