Home उत्तराखंड थलीसैंण से देहरादून आते वक़्त हादसे का शिकार हुआ स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत का वाहन..

थलीसैंण से देहरादून आते वक़्त हादसे का शिकार हुआ स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत का वाहन..

थलीसैंण से देहरादून आते वक़्त हादसे का शिकार हुआ स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत का वाहन..

थलीसैंण से देहरादून आते वक़्त हादसे का शिकार हुआ स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत का वाहन..

 

उत्तराखंड: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का वाहन थलीसैंण में हादसे का शिकार हो गया है। जानकारी के अनुसार वह देहरादून आ रहे थे तभी रास्ते में उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। जिसके बाद वह दूसरे वाहन से देहरादून आये। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत थलीसैंण में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद देहरादून लौट रहे थे। यहां बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरसार व चौंरीखाल के बीच लट्ठीगाड नामक स्थान पर उनका वाहन पाले की चपेट में आकर पलट गया।

वाहन में मंत्री रावत के साथ राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत, राज्य सहकारी संबंध अध्यक्ष मातवर सिंह व मंत्री के जन संपर्क अधिकारी सवार थे। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर फ्लीट में शामिल अन्य लोगों ने मंत्री व अन्य को वाहन से रेस्क्यू किया। डीएम पौड़ी डा. विजय कुमार जोगदंडे का कहना हैं कि वाहन दुर्घटना में मंत्री सहित सभी लोग सुरक्षित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर लिया है। डीएम जोगदंडे ने कहा स्वास्थ्य मंत्री को देहरादून छोड़ने के लिए वाहन व्यवस्था कर ली गई है।

 

 

Share Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here