उत्तराखंड

सरकार का काम भर्ती प्रक्रिया शुरू करना है न कि भर्ती पर रोक लगाना- धन सिंह 

सरकार का काम भर्ती प्रक्रिया शुरू करना है न कि भर्ती पर रोक लगाना- धन सिंह.. 

 

 

उत्तराखंड: राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गैर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती में विसंगतियों के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि सरकार की भूमिका भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की है, न कि भर्तियों पर रोक लगाना है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना हैं कि सरकार की तरफ से अशासकीय विद्यालयों से पूछा गया है कि उनके द्वारा जिन शिक्षकों के भर्तीया की जानी है उसमें किस प्रकार से पारदर्शिता लाई जा सकती हैं और जैसे ही विद्यालय प्रबंधन भर्ती प्रक्रिया के पारदर्शिता को बताएगा सरकार की तरफ से अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया उसके बाद शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि आसपास के विद्यालयों में शिक्षकों के हो रही नियुक्तियों को लेकर लगातार कई शिकायतें सरकार को मिल रही है, जिसमें गड़बड़ियां और नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली करने की शिकायत सबसे प्राथमिकता पर है।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *