उत्तराखंड

देहरादून से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बीच अब चलेंगी इलेक्ट्रिक बस..

देहरादून से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बीच अब चलेंगी इलेक्ट्रिक बस

उत्तराखंड: देहरादून वासियो के लिए जल्द ही स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून के बीच स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने इस बात की पुष्टि की है। आपको बता दे कि देहरादून में अलग-अलग रूटों पर 10 स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है।

इसमें एक रूट आईएसबीटी देहरादून से राजपुर तक का है। वहीं, दूसरा रूट रायपुर से सेलाकुई तक का है। केवल इन दोनों ही रूटों पर पिछले 1 साल से स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों का सफल संचालन जारी है। तीसरे रूट पर प्रशासन इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने का विचार कर रहा है।

स्मार्ट सिटी परियोजना के सीईओ डॉ. आर राजेश कुमार का कहना हैं कि स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट अथॉरिटी से हुई वार्ता में सहमति बन चुकी है। इस रूट के लिए अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह या नवंबर माह की शुरुआत से इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध हो जाएंगी और इस रूट पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

इस साल के अंत तक स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जौली ग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून के सहस्त्रधारा रूट पर शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद देहरादून में 3 रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। शुरुआत में जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून वाले नए रूट पर दो स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। धीरे-धीरे बसों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। पिछले साल से देहरादून शहर में स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है जिसको लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *