उत्तराखंड

गंगा नदी के तेज बहाव में बहे सात कांवड़िए..

गंगा नदी के तेज बहाव में बहे सात कांवड़िए..

 

 

 

उत्तराखंड: कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही हरिद्वार में गंगा नदी में बहने की खबरें भी सामने आने लगी हैं। बता दे कि हरिद्वार में गंगा नदी का बहाव तेज है। गुरुवार को तेज बहाव के चलते सात कावड़िए गंगी नदी में बह गए। इन्हें आनन-फानन में सेना और पुलिस टीम के संयुक्त अभियान में बचाया गया। जानकारी के अनुसार, सभी कांवड़िए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश की वजह से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी भी उफान पर है।

सावन का महीना चल रहा है। लगभग दो साल बाद कांवड़ यात्रा की अनुमति मिली है। ऐसे में भारी संख्या में लोग भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन भी सतर्क है। अनहोनी से बचने के लिए चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। सेना के तैराक दल ने अबतक 18 कांवड़ियों को नदी में बहने से बचाया है। जोनल मजिस्ट्रेट का कहना हैं कि हम घाटों पर लोगों से तेज प्रवाह में ना जाने की अपील करते हैं।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *