उत्तराखंड

मशहूर कलाकार घन्ना भाई को मिलेगी डी-लिट की उपाधि..

मशहूर कलाकार घन्ना भाई को मिलेगी डी-लिट की उपाधि..

 

उत्तराखंड: मशहूर हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई को सरकार जल्द डी-लिट की उपाधि से सम्मानित करने जा रही है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धर्म सिंह रावत ने इसकी जानकारी दी हैं। आपको बता दे कि गढ़वाली सिनेमा एवं कला संस्कृति जगत में अपनी विशेष पहचान रखने और गढ़वाली सिनेमा और लोक कला को संजोकर आगे बढ़ाने के क्षेत्र में वे सबसे मशहूर चेहरा बने हुए हैं।

शिक्षा मंत्री का कहना हैं कि गढ़वाली सिनेमा, संस्कृति और कला के विकास में घनानंद का योगदान अतुलनीय है। जहां उन्होंने लोक कला और हास्य के जरिये गढ़वाली भाषा के विकास में अहम भूमिका निभाई, वहीं प्रदेश के युवाओं के लिए भी वे प्रेरणा बने हुए हैं। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी अपनी बोली भाषा से अनजान ना रहे। गढ़वाली सिनेमा जगत में आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। धन सिंह रावत का कहना हैं कि अगले साल कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्हें डी-लिट की उपाधि दिए जाने योजना हैं।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *