उत्तराखंड

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का लोगो और वेबसाईट को लॉन्च किया गया..

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का लोगो और वेबसाईट को लॉन्च किया गया..

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट को लॉन्च किया। सीएम धामी का कहना है कि इन्वेस्टर्स समिट इस दौरान राज्य के लिए बड़ा मौका हैं। उनका कहना हैं कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार ठोस प्रयास कर रही हैं। सीएम ने कहा कि उद्यमियों के हितों का पूरी तरह से ख्याल रखा जाएगा। पूरे प्रदेश और सभी विभागों को के लिए ये इन्वेस्टर्स महत्वपूर्ण । यह एक बड़ा अवसर है। इसका यथासंभव सर्वोत्तम उपयोग किया जाना चाहिए। कहा कि इसके लिए देहरादून में संवाद और 21 अगस्त को दिल्ली में इंडस्ट्री समूह के साथ बेहतर माहौल में बातचीत हुई है। उत्तराखंड में निवेश को लेकर उद्योग जगत में रुचि है। इंडस्ट्री समूह के सभी लोग ब्रांड अम्बेसडर हैं।

 

सीएम का कहना हैं कि प्रदेश में निवेश और नए इंवेस्टर्स को लेकर लोग तैयार है। उद्योग को विस्तार के लिए उद्योग समूह तैयार है। राज्य में ऐसे 15 से 20 हजार निवेश के लिए उद्योग तैयार हैं। बता दें कि धामी सरकार दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इंवेस्टर्स समिट के लिए देहरादून से दिल्ली तक बैठकों का दौर लगातार जारी हैं।

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *