उत्तराखंड

दो सगे भाइयों की भीषण सड़क हादसे में मौत..

दो सगे भाइयों की भीषण सड़क हादसे में मौत..

 

 

उत्तराखंड: हरिद्वार के ज्वालापुर के दो सगे भाइयों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई है। दोनों भाई ज्वालापुर से हरियाणा के यमुनानगर में बारात में शामिल होने गए थे। इस घटना के बाद से शादी में मातम पसर गया। बता दे कि दोनों भाई उत्साह के साथ शादी में सम्मिलित होने गए थे मगर उनके परिजनों ने यह सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके जिगर के दोनों टुकड़े इस तरह हादसे का शिकार हो जाएंगे। घटना से शादी की खुशियां चीख पुकार में बदल गई हैं। इस खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना हैं कि सराय गांव में रेलवे फाटक के पास बस्ती में रहने वाले राजू प्रधान के बेटे की बारात यमुनानगर गई थी। यमुनानगर के पास ढेहा बस्ती में बारात पहुंचने के बाद दोनों भाई सन्नी 25 वर्ष और ऋषि 22 वर्ष अपनी बाइक से आस-पास घूमने निकल गए। कि तभी पांसरा इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों भाइयों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक अपना ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे की खबर मिलने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रखा है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *