उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर गदेरा उफान पर आने से फंसे 250 यात्री, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला..

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर गदेरा उफान पर आने से फंसे 250 यात्री, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला..

 

उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर बरसाती गदेरा उफान पर आने से करीब 250 यात्री फंस गए। उन्हें एसडीआरएफ व पुलिस के जवानों ने सुरक्षित निकाला।हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी ग्लेशियर के पास दोपहर को तेज बारिश होने से बरसाती गदेरा उफान पर आ गया। इससे हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौट रहे करीब 250 श्रद्धालु फंस गए। घांघरिया पुलिस चौकी से एसडीआरएफ व पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला।

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *