उत्तराखंड

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार, हादसे में पिता और बेटे की गई जान..

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार, हादसे में पिता और बेटे की गई जान..

 

 

उत्तराखंड: हरिद्वार में एक बार फिर तेज रफ़्तार ने अपना कहर बरपाया हैं। यहां हरिद्वार में स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आयी हैं जिसमे पिता बेटे की मौत हो गयी हैं। बताया जा रहा हैं कि राजस्थान से गंगा स्नान के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की कार एक हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में पिता और बेटे की जान चली गई। एक महिला सहित पांच अन्य के घायल होने की भी सूचना है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बड़ेडी राजपूताना में दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें स्कॉर्पियो में सवार पिता और बेटे की मौत हो गई। जबकि कार में सवार पांच अन्य घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जबकि पांच घायलों को उपचार के लिए भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष बहादराबाद रणवीर सिंह चौहानका कहना हैं कि सुबह ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। जिसके चलते कार आगे चल रही सीटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इसमें 30 वर्षीय स्वरूप व उसके तीन वर्षीय बेटे कृष्णा की मौत हो गई। स्वरूप परिचालक सीट पर अपने बेटे को गोद में लेकर बैठा हुआ था।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *