पर्यटनराष्ट्रीय

भारत-बांग्लादेश बस सेवा दो साल बाद फिर शुरू..

भारत-बांग्लादेश बस सेवा दो साल बाद फिर शुरू..

 

देश-विदेश: कोरोना महामारी के कारण भारत और बांग्लादेश के बीच दो साल से बंद पड़ी बस सेवा आज से फिर शुरू हो गई। ढाका-कोलकाता-ढाका बस को ढाका में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पहले 29 मई को दोनों देशों के बीच रेल सेवा फिर से शुरू की गई थी। ट्रेन सेवा मार्च 2020 से कोरोना 19 के चलते निलंबित कर दी गई थी। भारत और बांग्लादेश के बीच दो ट्रेनें चलती हैं। एक बंधन एक्सप्रेस कोलकाता और खुलना के बीच तो दूसरी मैत्री एक्सप्रेस कोलकाता को ढाका से जोड़ती है।

बस सेवा पुन: शुरू होने के मौके पर ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया ‘भारत-बांग्लादेश क्रॉस-बॉर्डर बस सेवाओं की बहाली हो गई है। अगरतला-अखौरा और हरिदासपुर-बेनापोल के माध्यम से भारत-बांग्लादेश बस सेवाएं फिर से शुरू हुईं। ढाका-कोलकाता-ढाका बस को आज सुबह ढाका में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसका मकसद सस्ती और जन-केंद्रित आवाजाही को बढ़ावा देना है।

आपको बता दे कि बांग्लादेश रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीआरटीसी) के अध्यक्ष ताज़ुल इस्लाम ने गुरुवार को बस फिर शुरू किए जाने की पुष्टि की थी। पहली बस ढाका की मोतीझील से शुक्रवार सुबह 7:00 बजे रवाना होगी। बीआरटीसी के अधिकारी का कहना हैं कि पांचवें रूट से बस संचालन शुरू करने पर भी चर्चा चल रही है।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *