उत्तराखंड

वनाग्नि की चपेट में आए वनकर्मियों को एयर एम्बुलेंस से एम्स दिल्ली शिफ्ट किए जायेगा..

वनाग्नि की चपेट में आए वनकर्मियों को एयर एम्बुलेंस से एम्स दिल्ली शिफ्ट किए जायेगा..

 

 

उत्तराखंड: बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आए चारों घायल वनकर्मियों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी बेस अस्पताल से दिल्ली एम्स एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर दो एयर एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया जा रहा है। आपको बता दें गुरुवार को अल्मोड़ा के बिन्सर वन्यजीव विहार में वन कर्मियों की बोलेरो गाड़ी वनाग्नि की चपेट में आ गई थी। इस हादसे में चार वनकर्मियों की मृत्यु हो गई थी। जबकि चार वनकर्मी झुलस गए थे। जिन्हें एयर लिफ्ट कर हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इन चारों वन कर्मियों को दो एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं।

घायलों वनकर्मियों का विवरण..

कृष्ण कुमार (21) (वन कर्मी)
भगत सिंह भोज (38) (वन कर्मी)
कैलाश भट्ट (44) (वन कर्मी)
कुंदन नेगी (44) (पीआरडी जवान)

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *