राष्ट्रीय

जापान ने 6 देशों के लिए जारी किया अलर्ट,नागरिकों को दी सुसाइड अटैक की चेतावनी..

जापान ने 6 देशों के लिए जारी किया अलर्ट,नागरिकों को दी सुसाइड अटैक की चेतावनी..

देश-विदेश: जापान के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों से सोमवार को कहा कि वे छह दक्षिण एशियाई देशों में धार्मिक और भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहें, क्योंकि ऐसे स्थानों पर हमला हो सकता हैं। विदेश मंत्रालय का कहना हैं कि उसे सूचना मिली है कि ऐसे स्थानों पर आत्मघाती हमला किया जा सकता है। इंडोनेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड और म्यांमार जाने वाले जापानियों के लिए यह परामर्श जारी किया गया है।

हालांकि, इन देशों ने इस परामर्श पर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि उन्हें ऐसे किसी खतरे या जापान को यह सूचना कहां से मिली, इसकी जानकारी नहीं है। थाईलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता तानी संग्रत का कहना हैं कि जापान ने इस चेतावनी के पीछे की जानकारी का स्रोत नहीं बताया है। उनका कहना हैं कि जापानी दूतावास ने सिर्फ इतना कहा कि यह केवल थाईलैंड के लिए नहीं है, और इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी। थाईलैंड की पुलिस ने भी ऐसे किसी खतरे की सूचना होने से इनकार किया है। इसी प्रकार, फिलीपीन के विदेश मंत्रालय ने भी इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही।

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *