उत्तराखंड

10 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा..

10 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा..

 

उत्तराखंड: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नौ या 10 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले जेपी नड्डा का ये दौरा भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है। बता दें अब तक दो बार जेपी नड्डा का कार्यक्रम स्थगित हो चुका है। आपको बता दें इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को उत्तराखंड पहुंचने वाले थे लेकिन किसी कारण उनका ये दौरा स्थगित हो गया। जिसके बाद दो मार्च को नड्डा के उत्तराखंड पहुंचने की चर्चा थी। दो मार्च को उन्होंने हल्द्वानी में कुमाऊं क्लस्टर सम्मेलन, रायवाला में लोकसभा क्षेत्रों की चुनाव प्रबंधन की बैठक और देहरादून का प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करना था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नौ या 10 मार्च को उत्तराखंड पहुंचेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले जेपी नड्डा का ये दौरा भाजपा के लिए अहम है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *