उत्तराखंड

आपदा के चलते श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा स्थगित..

आपदा के चलते श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा स्थगित..

 

 

उत्तराखंड: भारी बारिश के कारण केदारनाथ में आई आपदा को देखते हुए कांग्रेस ने केदारनाथ बचाओं यात्रा को स्थगित कर दिया हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देश के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने यात्रा को स्थगित करने का ऐलान किया है। बता दें कांग्रेस ने दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ निर्माण के विरोध में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की तर्ज पर 24 जुलाई को हरिद्वार से केदारनाथ बचाओ यात्रा शुरु की थी।

कांग्रेस के लिए ये यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन केदारघाटी में आई आपदा के कारण राहुल गांधी की अपील और निर्देश के बाद प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने यात्रा को स्थगित करने की घोषणा की। हालांकि माहरा ने कहा कि स्थितियां सामान्य होने पर सीतापुर से दोबारा यात्रा शुरू होगी। कांग्रेस की केदारनाथ बचाओ यात्रा स्थगित होने पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा के प्रवक्ता विनोद सुयाल ने केदारनाथ में आई आपदा के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। सुयाल ने कहा कांग्रेस केवल सैर सपाटे के लिए यह यात्रा कर रही थी। इसलिए यात्रा के दौरान आपदा आई है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *