उत्तराखंड

24 घंटे पहले टिकट रद्द किया तो वापस नहीं होगा किराया..

24 घंटे पहले टिकट रद्द किया तो वापस नहीं होगा किराया..

 

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा से जाने वाले तीर्थयात्रियों को 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर किराया वापस नहीं होगा। जबकि 72 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर 75 प्रतिशत किराया वापस हो सकता है। हेली सर्विस टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) द्वारा नई व्यवस्था लागू की जाएगी।

केदारनाथ हेली सेवा की यात्री सुविधाओं और टिकट खरीद के लिए सरकार इस बार नई व्यवस्था कर रही है। आईआरसीटीसी को हेली सेवाओं के लिए ऑनलाइनबुकिंग का काम दिया जा रहा है। इससे टिकटों की कालाबाजारी की संभावना नहीं रहेगी। इसके लिए आईआरसीटीसी के साथ जल्द ही एक अनुबंध किया जाएगा।

गुप्तकाशी से हेली सेवा के लिए आज खुलेंगे टेंडर..

बता दे कि यूकाडा ने अब तक फाटा, सिरसी से हेली सेवा सचांलन के लिए पवन हंस, हिमालयन हेली, कैट्रल एविएशन को तीन साल के लिए कार्य दे दिया है। जबकि गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए हेली सेवा के टेंडर 21 मार्च को खुलेंगे।

मौसम की सूचना के लिए केदारघाटी में लगेंगे कैमरे..

आपको बता दे कि केदारघाटी में पिछले साल मौसम खराब होने के कारण एक हेलिकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। इस बार हेली सेवा का सफर सुरक्षित करने के लिए केदारघाटी में जगह-जगह कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे कंट्रोल रूम से कनेक्ट होंगे। कैमरों के माध्यम से घाटी में बादल आने या मौसम खराब का पता लगेगा। इस पर कंट्रोल रूम से हेली सेवा के पायलट और क्रू मेंबर को सूचना दी जाएगी।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *