उत्तराखंड

एक ही दिन में फुल हुई केदारनाथ के लिये 10 दिन की हेली टिकटें..

एक ही दिन में फुल हुई केदारनाथ के लिये 10 दिन की हेली टिकटें..

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए एक दिन में 18 से 27 मई तक की टिकट बुकिंग फुल हो गई है। शुक्रवार को आईआरसीटीसी के पोर्टल को ऑनलाइन बुकिंग के लिए खोला गया था, जिसमें 5937 टिकटों की बुकिंग की गई। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी. रविशंकर का कहना हैं कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए बुकिंग 27 मई तक फुल हो चुकी है।

आपको बता दे कि वर्तमान में गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से सात कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है। 12 मई को हेली टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल खोला गया था। एक दिन में 18 से 27 मई तक 5937 टिकटों की बुकिंग की गई। जल्द ही आगे की यात्रा के लिए बुकिंग स्लॉट तय किया जाएगा।

केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य है, जिसके बाद ही आईआरसीटीसी पोर्टल पर हेली टिकटों की बुकिंग की जा सकती है। हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाने के लिए हेली सेवा की मांग ज्यादा है। सात अलग-अलग कंपनियों की ओर से अब तक 2000 से अधिक शटल संचालित की गयी हैं। केदारनाथ धाम में बारिश और हिमपात से हेली सेवा उड़ानें प्रभावित रही। जिन यात्रियों का टिकट रद्द किया गया, उन्हें पूरा किराया वापस किया गया है।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *