उत्तराखंड

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व फूलदेई..

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व फूलदेई..

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समृद्ध लोक परंपरा के प्रतीक एवं उत्तराखण्ड के लोकपर्व फूलदेई की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने सपरिवार लोकपर्व फूलदेई धूमधाम से मनाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत ‘फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार’ गाते हुए त्योहार की शुरुआत की। सीएम धामी ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशवासियों को फूल देई के त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें देते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *