उत्तराखंडराष्ट्रीय

आज माघ पूर्णिमा पर बन रहा खास संयोग,पढियें पूरी खबर..

आज माघ पूर्णिमा पर बन रहा खास संयोग,पढियें पूरी खबर..

 

 

उत्तराखंड: माघ मास के अंतिम दिन की तिथि को माघी पूर्णिमा कहते हैं। धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बहुत महत्वपूर्ण है। इस बार माघी पूर्णिमा आज यानी 16 फरवरी 2022, बुधवार को पड़ रही है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन देवलोक से देवतागण पृथ्वी पर आते हैं। माघ पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा दान और भोजन भी कराया जाता हैं। बता दे कि सुबह ब्रह्म मुहुर्त से ही घाट पर स्नान करने वालों की भीड़ लगी रही है।

 

सनातन धर्म में पूर्णिमा का अलग महत्व है। इस दिन चांद अपनी पूर्ण अवस्था में होता है। यह भी मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन मांगी गयी हर कामनाएं पूर्ण होती हैं। कहा जाता हैं कि पूर्णिमा के दिन देवी-देवता धरती पर आते हैं। ऐसे में इस दिन पूजा-पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। हर माह की पूर्णिमा का अपना अलग-अलग महत्व होता है। ऐसे में इस माह माघ में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा या माघ पूर्णिमा कहा जाता है।

 

ज्योतिषियों के अनुसार इस बार माघ पूर्णिमा पर खास संयोग बन रहा हैं। माघ पूर्णिमा को कर्क राशि में चंद्रमा और आश्लेषा नक्षत्र की युति होने से शोभन योग बन रहा है। यह योग काफी शुभ माना गया है। बता दे कि इस दिन कुछ लोग अपने एक महीने के तप की पूर्णाहुति करते हैं। इसके अलावा जिन लोगों ने पूरे माह माघ स्नान नहीं किया है। वे भी पूर्णिमा के एक दिन पवित्र नदियों के जल से स्नान करके अपने शुभ पुण्य कर्मों में वृद्धि कर सकते हैं।माघ पूर्णिमा बुधवार को सुबह नौ बजकर 43 मिनट से शुरू हुई और रात 10 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ होता है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *