धर्म - संस्कृतिराष्ट्रीय

प्रसिद्ध उद्योगपति महेंद्र शर्मा वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की सलाहकार समिति में सदस्य मनोनीत

जम्मू- कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिल्ली के प्रसिद्ध उद्योगपति महेंद्र शर्मा को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया है। इस संबंध में श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्याधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने आदेश जारी किए हैं।

 

गौरतलब है कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन का जिम्मा जम्मू- कश्मीर के उप राज्यपाल संभालते हैं। समिति के सदस्यों का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। महेंद्र शर्मा के अलावा समिति में एमिली फार्मास्युटिकल्स के प्रबंध निदेशक केके शर्मा, दुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ आरपी चड्डा व नागपाल एसोसिएट के मालिक विकास नागपाल को सदस्य नामित किया गया है।

महेंद्र शर्मा उद्योगपति होने के साथ ही विभिन्न धार्मिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं। इसके अलावा वे श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य भी हैं।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *