उत्तराखंड

कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल पार्टी से आउट,सैकड़ों नेता बीजेपी में जाएंगे

कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल पार्टी से आउट,सैकड़ों नेता बीजेपी में जाएंगे..

 

 

उत्तराखंड: इस वक़्त उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पछवादून की कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल और उनके पति पीके अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। वहीं जानकारी सामने आई है कि लक्ष्मी अग्रवाल आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी का दामन थामने जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट का कहना हैं कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात ने पीके अग्रवाल एवं उनकी पत्नी लक्ष्मी अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण सभी पदों से मुक्त करते हुए छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया है। इन पर केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी का आरोप है। वहीं आज उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के सैकड़ों नेता आज भाजपा में शामिल होंगे। पछवादून जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ आज बीजेपी का दामन थामेंगी।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *