राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में मां ने छह बच्चों को कुएं में फेंककर मार डाला..

महाराष्ट्र में मां ने छह बच्चों को कुएं में फेंककर मार डाला..

 

 

देश-विदेश: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड़ तालुका में बीती रात एक महिला ने अपने छह बच्चों को कुएं में फेंक कर मार डाला। महिला ने ससुराल वालों द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने से दुखी होकर यह खौफनाक कदम उठाया। बता दे कि घटना मुंबई से 100 किलोमीटर दूर महाड तालुक के खारावली गांव में हुई। पुलिस के अनुसार मृत बच्चों में पांच लड़कियां शामिल हैं। मृत बच्चों की उम्र 18 माह से 10 साल के बीच है। सूचना मिलते ही पुलिस व बचाव दल मौके पर पहुंचे और छहों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला से पूछताछ की जा रही है। घटना के विस्तृत विवरण का इंतजार है।

आपको बात दे कि इसी तरह इससे पूर्व यूपी के जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव में इसी साल अप्रैल में एक पिता ने मासूम बेटे और बेटी को कुएं में फेंक मार डाला था। कई घंटे बाद जब पत्नी ने बच्चों के बारे में पूछा था तो उसने इसकी जानकारी दी। नेपुरा गांव में इरफान चार-पांच साल पहले सऊदी अरब से आया था। महाराष्ट्र के लातुर जिले में भी ऐसी घटना सामने आई थी। वहां, एक मां ने अपने दो साल के बेटे को कुएं में फेंक दिया था। पति के साथ विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाया था

 

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *