उत्तराखंड

भारतीय नौसेना में अफसर बनी नैनिका रौतेला..

भारतीय नौसेना में अफसर बनी नैनिका रौतेला..

 

उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल की बेटी नैनिका रौतेला ने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर प्रदेश व नैनीताल शहर का मान बढ़ाया है। अब वो भारतीय नौसेना का हिस्सा बन देश की सेवा करेंगी। बता दें कि नैनीताल के मल्लीताल शेरवानी क्षेत्र निवासी नैनिका का इस‌ पद के लिए चयन बीते म‌ई माह में हुआ था।

 

जिसके बाद केरल स्थित नौसेना अकादमी एझिमाला में लगभग 22 सप्ताह की कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड का हिस्सा बनने के बाद वह सब लेफ्टिनेंट बन गईं हैं। इस गौरवशाली पल के साक्षी उनके माता-पिता व भाई भी बने। वहीं, नैनिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और अनुशासन को दिया है।

 

नैनिका पढ़ाई में बचपन से ही अव्वल रहीं। उन्होंने कक्षा 6 तक की शिक्षा मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर और 12वीं सेंट मेरी से की है। इसके बाद रुड़की स्थित कालेज आफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की। नैनिका गुरुग्राम स्थित कंपनी एक्सेंसर में गूगल के लिए बतौर इंजीनियर भी सेवाएं दे चुकी हैं। लेकिन उनका देश सेवा का जुनून ऐसा था कि उन्होंने नौकरी छोड़कर इसी तरफ अपने कदम आगे बढ़ने का मन बनाया।

नैनिका के पिता रामसिंह रौतेला नैनीताल जिला अदालत और उत्तराखंड हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। मां डॉ. बसंती रौतेला मोहनलाल साह इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। बेटी के भारतीय नौसेना में चयन से दोनों बेहद गर्वित महसूस कर रहे हैं।

 

अधिवक्ता राम सिंह रौतेला का कहना हैं कि वो खुद भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहते थे। उन्होंने सेना के अलावा कभी किसी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन नहीं किया, लेकिन कई कोशिशों के बाद भी वो सेना का हिस्सा नहीं बन सके। अब बेटी नैनिका ने नौसेना में अफसर बन उनका 28-30 साल पुराना सपना पूरा किया है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *