उत्तराखंड

नंदा गौरा योजना- सीएम धामी ने डीबीटी के माध्यम से वितरित की धनराशि..

नंदा गौरा योजना- सीएम धामी ने डीबीटी के माध्यम से वितरित की धनराशि..

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डीबीटी (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) के माध्यम से नंदा गौरा योजना की धनराशि जारी की। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 40,504 लाभार्थियों को 1 अरब 72 करोड़ 44 लाख 04 हजार रुपये का वितरण किया गया। इस योजना से पिछले 5 वर्षों में 2,84,559 लाभार्थियों को लाभ मिला। अब तक कुल 9 अरब 68 करोड़ 64 लाख 51 हजार रुपये वितरित किए गए। इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।

नंदा गौरा योजना के अंतर्गत उत्तराखंड में कन्या के जन्म पर 11 हजार एवं 12वीं उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लाभार्थियों में जन्म पर आठ हजार 616 बालिकाओं को नौ करोड़ 81 लाख 16 हजार की धनराशि और 12वीं पास करने वाली 31 हजार 888 बालिकाओं को एक अरब 62 करोड़ 62 लाख 88 हजार की धनराशि मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। सीएम धामी का कहना हैं कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। नंदा गौरा योजना से बड़ी संख्या में राज्य के गरीब परिवारों की बालिकाएं लाभान्वित हो रही हैं। उत्तराखण्ड में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *