उत्तराखंड

प्रदेश में सेवा चयन आयोग शुरू करने जा रहा नई भर्तियां..

प्रदेश में सेवा चयन आयोग शुरू करने जा रहा नई भर्तियां..

 

उत्तराखंड: प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए जल्द तीन नई भर्तियां शुरू होने जा रही हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आने वाले 15 दिनों में यह पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

आपको बता दे कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जल्द ही अग्निशमन विभाग में हेड कांस्टेबल के करीब 200 पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी। इसके अलावा सांख्यिकी विभाग में करीब 100 पदों पर भर्ती भी निकाली जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के करीब 50 पदों पर भर्ती निकलने जा रही है। इन तीनों भर्तियों की सिफारिश (अधियाचन) आयोग को प्राप्त हो चुकीं हैं। आयोग के सचिव संतोष बडोनी का कहना हैं कि इसी महीने भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की योजना है। राज्य सरकार ने समूह-ग की सभी भर्तियों के आवेदन का शुल्क माफ किया है, इसलिए इन भर्तियों के लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

 

पर्यटन विभाग में 51 पदों पर होगी भर्ती..

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में विभिन्न श्रेणियों के खाली पदों पर भर्ती के लिए विभाग ने प्रस्ताव आयोगों को भेज दिया है। जल्द ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परिषद में कनिष्ठ सहायक, सहायक लेखाकार समेत अन्य पदों का प्रस्ताव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और लोक सेवा आयोग को भेजा गया है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की बोर्ड बैठक में 51 पदों पर भर्ती करने की अनुमति दी गई।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *