उत्तराखंड

आपदाओं में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए अधिकारी स्वयं उड़ाएंगे ड्रोन..

आपदाओं में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए अधिकारी स्वयं उड़ाएंगे ड्रोन..

 

 

उत्तराखंड: राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अधिकारी अब आपदाओं में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए स्वयं ड्रोन उड़ाएंगे। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी के ड्रोन एप्लीकेशन एवं अनुसंधान केंद्र की ओर से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूएसएसी) के सभागार में 14 फरवरी तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनडीआरएफ के 25 एसी और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी भाग ले रहे हैं। इसमें ड्रोन तकनीक के विभिन्न पहलुओं और आपदा प्रबंधन में इसके उपयोग पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यूसैक में स्थापित आईटीडीए के ड्रोन एप्लीकेशन और रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञों ने ड्रोन और उनके घटकों के बारे में जानकारी दी। इसका उद्देश्य अधिकारियों के बीच आपदा प्रबंधन, खोज और बचाव कार्यों, निगरानी और राहत वितरण में ड्रोन तकनीक के प्रभावी उपयोग की समझ विकसित करना है।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *