उत्तराखंड

दून से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली रोडवेज बसों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू..

दून से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली रोडवेज बसों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू..

 

 

उत्तराखंड: दून से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली रोडवेज बसों के लिए श्रद्धालु आज गुरुवार से से टिकटों की एडवांस बुकिंग कर सकेंगे। परिवहन निगम ने इन बसों के लिए किराया भी तय कर दिया है। प्रयागराज महाकुंभ के लिए दून से भी रोडवेज बस सेवा शुरू की जा रही है। इसमें एक वॉल्वो और एक साधारण बस दस जनवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए यात्री गुरुवार से ऑनलाइन टिकट बुक करा सकेंगे। यात्रियों को वॉल्वो बस के लिए 2279 रुपये और साधारण बस के लिए 1160 रुपये किराया भुगतान करना होगा। ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजीव गुप्ता का कहना हैं कि प्रयागराज में महाकुंभ के लिए देहरादून से बस सेवा शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। श्रद्धालु ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ ही काउंटर से भी एडवांस बुकिंग करवा सकेंगे।

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *