राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया..

पीएम मोदी ने शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया..

 

 

देश-विदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने यहां सबसे पहले शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। पीएम ने यहां मंच पर मौजूद कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान पीएम ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। पीएम इसके बाद बेक्लागवी जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वह जल जीवन मिशन के तहत 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की जल आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे जिससे दोनों जिलों के 13 लाख से अधिक लोगों को लाभ होगा।

पीएम मोदी आज कर्नाटक में पीएम-किसान के तहत लाभार्थियों को जारी करेंगे 13वीं किस्त..

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) योजना के तहत लाभार्थी किसानों को 13वीं किस्त जारी करेंगे, इस किस्त के तहत किसानों को 2000 रुपये मिलेंगे। योजना के तहत आठ करोड़ से अधिक किसानों के खातों में सीधे 16,800 करोड़ रुपये जमा किए जाएंगे। भारतीय रेलवे और जल जीवन मिशन के संयोजन में पीएम-किसान की 13वीं किस्त की बहुप्रतीक्षित किस्त कर्नाटक के बेलगावी में जारी की जाएगी।

इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर और कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव, मनोज आहूजा उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में पीएम-किसान और जल जीवन मिशन के लाभार्थियों सहित एक लाख से अधिक लोगों की प्रभावशाली उपस्थिति का अनुमान है। योजना के तहत 11वीं और 12वीं किस्त पिछले साल मई और अक्तूबर में दी गई थी।

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *