उत्तराखंड

पीएम मोदी के सलाहकार भाष्कर खुल्बे ने बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा..

पीएम मोदी के सलाहकार भाष्कर खुल्बे ने बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा..

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार भाष्कर खुल्बे आज बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। उनके साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगलेश घिल्ड़ियाल भी मौजूद रहे।

 

बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 13 लाख के पार पहुंच गया है। सोमवार तक धाम में 13,05636 श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ का कहना हैं कि इन दिनों धाम में बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। यात्रा के लिए सरकार ने पंजीकरण अनिवार्य किया है। बद्रीनाथ , केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए तीर्थयात्री और श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट http://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करें। वहीं, केदारनाथ हेली सेवा के लिए https://heliservices.uk.gov.inपर ऑनलाइन बुकिंग करें।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *