उत्तराखंड

पंतनगर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, शाम को देहरादून के लिए होंगी रवाना..

पंतनगर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, शाम को देहरादून के लिए होंगी रवाना..

 

 

उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गई हैं। देहरादून एयरपोर्ट से लेकर गढ़वाल और कुमाऊं में पुलिस-प्रशासन की टीमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हैं। उनके कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। सुबह वह सबसे पहले पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं। शाम को वह देहरादून के लिए रवाना होंगी।

आपको बता दे कि मंगलवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली से सुबह 9:55 बजे बरेली के लिए रवाना हुई। जिसके बाद 10:40 बरेली पहुंची और उसके बाद राष्ट्रपति बरेली से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से सुबह 10:50 बजे पंतनगर के लिए रवाना होकर 11:25 पंतनगर पहुंची। पंतनगर से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से शाम 3:25 बजे राष्ट्रपति उड़ान भरेंगी और 4:40 बजे जीटीसी हेलीपेड देहरादून पहुंचेंगी। बुधवार को राष्ट्रपति एमआई 17 हेलिकॉप्टर से जीटीसी हेलीपेड से सुबह 9:20 बजे बद्रीनाथ हेलीपेड को रवाना होकर 10:20 बजे बद्रीनाथ पहुंचेंगी। 11:40 पर बद्रीनाथ से रवाना होकर दोपहर साढे बारह बजे श्रीनगर हेलीपेड पहुंचेंगी। उसके बाद श्रीनगर हेलीपेड से राष्ट्रपति शाम 3:50 बजे रवाना होकर शाम 4:40 बजे जीटीसी हेपीपेड देहरादून पहुंचेंगी। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से 12:05 बजे रवाना होंगी। 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेंगी।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *