राहुल गांधी की सजा पर रोक से कांग्रेसियों में खुशी की लहर, कहा- सुप्रीम कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक निर्णय..
उत्तराखंड: सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के फैसले से उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश में कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। उत्तराखंड में राजधानी दून, मसूरी, हरिद्वार, हल्द्वानी, गदरपुर स्थानों पर कांग्रेसी खुशी मना रहे हैं।
राहुल गांधी की सजा पर रोक से कांग्रेसियों में खुशी की लहर..
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर सर्वोच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद से उत्तराखंड में कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए और एक दूसरे को बधाई दी।उत्तराखंड में देहरादून से लेकर हल्द्वानी तक कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। कांग्रेसियों को कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाना लोकतंत्र की जीत है। कांग्रेस पार्टी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत करती है।
दिनेशपुर के पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश आया वह बहुत सराहनीय है हम इसका स्वागत करते हैं। इसके साथ ही युवा कांग्रेसियों ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाना लोकतंत्र की जीत है और कांग्रेस पार्टी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत करती है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक निर्णय..
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बहाल किए जाने के बाद हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केवल एक नेता नहीं है बल्कि वो एक विचार हैं सोच है और देश भर की जनता उन्हें चाहती है।
सुप्रीम कोर्ट में वकीलों द्वारा तमाम दलीलों के बाद ये ऐतिहासिक निर्णय दिया गया है। ये उस जनता की भी जीत है जहां से राहुल गांधी जी चुनकर संसद गए थे। ऐसे लोकतंत्र के प्रेमी और इस देश से प्यार करने वाले राहुल गांधी का लोग बहुत सम्मान करते हैं क्योंकि वो सदन से लेकर सड़क तक जनता के लिए आंदोलन कर रहे हैं और वो आगे भी ऐसे ही देश की जनता के लिए लड़ते रहेंगे।