राष्ट्रीय

हार के बाद राहुल जाएंगे इन चार देशों की यात्रा पर..

हार के बाद राहुल जाएंगे इन चार देशों की यात्रा पर..

 

देश-विदेश: तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार हुई है। इस बीत शीतकालीन सत्र भी जारी है। वहीं राहुल गांधी चार देशों की विदेश यात्रा पर जाएंगे। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया में जारी अनबन के कारण पार्टी को बुधवार को होने वाली बैठक टालनी पड़ी है। इस मौके पर राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल उठ रहे हैं।

आपको बता दें कि राहुल गांधी अपनी छह दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया और वियतनाम जाएंगे। हालांकि कांग्रेस पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी की विदेश यात्रा सुनियोजित थी इसलिए सवाल नहीं उठाना चाहिए। हालांकि विपक्षी गठबंधन का इंडिया का कहना है कि ऐसे में जब पार्टी के साथ गठबंधन संकट में है, तब उन्हें परिपक्वता का परिचय देते हुए यह यात्रा टाल देनी चाहिए थी।

सहयोगी ही लगा रहे मनमानी का आरोप..

निराशाजनक प्रदर्शन के लिए इंडिया गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस पर मनमानी करने, सहयोगी दलों को अपमानित करने और गठबंधन के लिए गंभीरता नहीं बरतने का आरोप लगा रहे हैं। सहयोगी दलों के कई नेताओं ने सार्वजनिक रुप से इस आशय का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस गठबंधन के प्रति गंभीर नहीं है। हालात को संभालने के लिए बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद को सामने आना पड़ा।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *