उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने लिखा गृह सचिव को पत्र..

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने लिखा गृह सचिव को पत्र..

 

 

 

उत्तराखंड: शूटिंग के खिलाड़ियो को जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। जिसके तहत शूटिंग खिलाड़ियो को शस्त्र लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध होगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस संबंध में सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। उनका कहना हैं कि अभी तक जो भी शूटिंग से सम्बंधित खिलाड़ी होते हैं उन्हें अभ्यास के लिए शस्त्र लाइसेंस की अनुमति नही मिलती थी। ऐसे में अब उनके द्वारा यह पत्र लिखा गया है। जिसके द्वारा जल्द ही शूटिंग के खिलाड़ियो को शस्त्र लाइसेंस प्राप्त होंगे। बता दें कि पूर्व में शूटिंग स्पोर्टस से जुड़े खिलाड़ियो को अपने अभ्यास के लिए जिस शस्त्र की जरूरत होती थी उसमें उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। रेखा आर्य का कहना हैं कि इन सभी कठिनाइयों को मेरे स्तर से जल्द दूर किया जाएगा जिसके लिए मैं प्रयत्नशील हूं।

आपको बता दे कि शूटिंग स्पोटर्स से जुड़े खिलाड़ियों को शूटिंग के अभ्यास के लिए स्वयं के शस्त्र की आवश्यकता होती है। जिसके लिए शस्त्र लाइसेन्स की प्रक्रिया बहुत लंबी है। कई बार राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों द्वारा अवगत कराया गया है। भारत सरकार द्वारा खिलाड़ियों को उनके खेल से संबंधित राज्य सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले शासनादेश में विशेष छूट का प्रावधान किए जाने के निर्देश के बाद भी खेल से जुड़े खिलाड़ियों को शस्त्र लाइसेन्स प्राप्त करने और शस्त्र खरीदने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह स्थिति शूटिंग के खिलाड़ियों के लिए उचित प्रतीत नहीं होती है। उनके अभ्यास में व्यवधान पड़ता है। ऐसे में मैंने सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को इस संबंध में पत्र लिखा है। जिससे खेल से जुड़े खिलाड़ियों को अनावश्यक परेशानी न हो।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *