उत्तराखंड

वेतन और प्रमोशन न मिलने के कारण रोडवेज कर्मी कल से काला फीता बांधकर करेंगे काम..

वेतन और प्रमोशन न मिलने के कारण रोडवेज कर्मी कल से काला फीता बांधकर करेंगे काम..

उत्तराखंड: उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन 22 दिसंबर से वेतन और प्रमोशन समेत दस सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की शुरु करने जा रही हैं। पहले चरण में काले फीते बांध काम किया जाएगा। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि बेहतर इनकम के बावजूद रोडवेज कर्मचारियों का वेतन रोकना निगम प्रबंधन की तानाशाही को दर्शाता है।

आपको बता दे कि सोमवार को हल्द्वानी स्टेशन पर आयोजित मंडल बैठक में काशीपुर, रुद्रपुर, रामनगर, हल्द्वानी, काठगोदाम, भवाली, रानीखेत व अल्मोड़ा डिपो के पदाधिकारी शामिल हुए। उनका कहना हैं कि कहा कि ईएसआइ का लाभ देने के साथ पहाड़ पर बंद मार्गों पर दोबारा बसों का संचालन होना चाहिए। प्रोत्साहन योजना के बंद होने पर नाराजगी भी जताई गई। मंडल अध्यक्ष गुरमेल सिंहका कहना हैं कि स्पेयर पाट्र्स और ई-टिकट मशीनों की कमी के कारण अक्सर दिक्कत आ रही है।

 

उसके बावजूद भी संसाधन मुहैया नहीं हुए। वहीं, बैठक में स्थायी आरएम संचालन की नियुक्ति के साथ डग्गामारों पर निर्णायक कार्रवाई की मांग भी उठी। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि बेहतर इनकम के बावजूद रोडवेज कर्मचारियों का वेतन रोकना निगम प्रबंधन की तानाशाही को दर्शाता है।

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *