विश्व

रूड़की में जेठ ने किया महिला के साथ दुष्कर्म..

रूड़की में जेठ ने किया महिला के साथ दुष्कर्म..

 

 

उत्तराखंड: रुड़की के भगवानपुर से एक शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक व्यक्ति ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म कर दिया। बता दे कि महिला के पति ने उसे तलाक दे दिया था जिसके बाद मौके का फायदा उठाते हुए जेठ ने महिला के साथ ना सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि उसे बुरी हालत में जंगल में फेंक कर फरार हो गया हैं। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

आपको बता दे कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 13 जुलाई 2020 को पथरी थाना क्षेत्र निवासी जावेद से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले महिला पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि एक दिन उसे घर में अकेला देखकर जेठ परवेज ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की इस बात की जानकारी महिला ने अपने ससुराल वालों को दी तो उसके साथ मारपीट की गई।

महिला का आरोप है कि 14 दिसंबर 2021 को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और गांव के पास फेंक कर फरार हो गए। आरोप है कि इस दौरान पति ने उसे तीन तलाक भी दे दिया। महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह का कहना हैं कि पुलिस ने इस मामले में पति जावेद, ससुर मेहरबान, सास मुनीरा, जेठ मोहसिन, जेठ परवेज के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *