राष्ट्रीय

इस एक्टर ने साइना नेहवाल पर किया बेहूदा कमेंट..

इस एक्टर ने साइना नेहवाल पर किया बेहूदा कमेंट..

 

देश-विदेश: एक्टर सिद्धार्थ साइना नेहवाल पर बेहूदा कमेंट कर विवादों में घिर गए हैं। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी चौतरफा आलोचना की जा रही है। इतना ही नहीं लोगों ने उन्हें फ्लॉप एक्टर तक कह दिया है। लोगों का कहना हैं कि सिद्धार्थ शायद भूल गए कि साइना नेहवाल 2012 ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता, 2015 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में रजत और 2017 में कांस्य पदक विजेता रह चुकी हैं। ये सभी मैडल उन्होंने देश के लिए कमाए हैं।

 

आपको बता दे कि साइना नेहवाल ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर ट्वीट करते हुए लिखा था- कोई भी राष्ट्र अपने आप को सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता यदि उसके अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता किया जाता है। मैं सबसे कड़े शब्दों में, अराजकतावादियों द्वारा पीएम मोदी पर कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती हूं। इस पर बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के एक्टर एक्टर सिद्धार्थ ने बेहूदा कमेंट किया।

 

जिसके बाद से एक्टर सिद्धार्थ अपने इस आपत्तिजनक कमेंट के बाद जमकर ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- किसी के लिए ऐसी भाषा विशेष रूप से उसके लिए जिसने देश को गौरवान्वित किया है। क्या यह सब पैसे कमाने के लिए हैं? अभिनेता के तौर पर तुम्हारा पतन तो पहले ही हो चुका है, अब इंसानियत भी खो दी है क्या? एक ने लिखा- एक महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने के आरोप में इसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

आपको बता दें कि सिद्धार्थ ने साउथ की फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। सिद्धार्थ हिट फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में नजर आए थे। उनकी फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। सिद्धार्थ हमेशा से सोशल मीडिया पर कई मुद्दों पर राय रखते हैं।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *