उत्तराखंड

दुकानदार ने बीएससी की छात्रा को बेरहमी से पीटा, ऑक्सीजन सपोर्ट पर अस्पताल में भर्ती..

दुकानदार ने बीएससी की छात्रा को बेरहमी से पीटा, ऑक्सीजन सपोर्ट पर अस्पताल में भर्ती..

उत्तराखंड: जिस तरह से महिलाओं को आंटी कहने पर महिलाएं भड़क जाती है ठीक उसी तरह एक दुकानदार उस वक़्त भड़क गया जब दुकान पर पहुंची युवती ने उसे अंकल कह दिया। खुद को अंकल सुनने पर दुकानदार इतना भड़क गया की उसने युवती की जमकर पिटाई कर दी। आपको बता दे ये अजीबो गरीब मामला खटीमा का है जहाँ सितारगंज में बीएससी की पढ़ाई कर रही छात्र खटीमा रोड स्तिथ पर बैटमिंटन खरीदने गई थी।

लेकिन कुछ शिकायत होने के बाद युवती उसी बैटमिंटन को बदलवाने गई थी। छात्रा का आरोप है की उसने दुकानदार को अंकल कहा था जिसके कारण उसकी पिटाई हुई। हालाकिं 18 वर्षीय युवती को गंभीर चोटें आई है छात्रा को साँस लेने में भी दिक्कत हो रही है जिसकी वजह से उसे ऑक्सीजन लगाया गया। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया की दुकानदार ने पहले लड़की का सर काउंटर पर दे मारा।

 

इसके बाद दुकानदार ने युवती पर लात घूसों की बारिश कर दी। जब युवती पिटाई से बेसुध हो गई तो उसके परिजनों को सूचित किया गया जिसके बाद उसे अस्पताल ने भर्ती कराया गया। हालाकिं परिजनों ने स्थानीय थाने में दुकानदार पर मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *