राष्ट्रीय

सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है ‘सीता रामम..

सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है ‘सीता रामम

 

देश-विदेश: बीते दिनों की रिलीज हुई सलमान दुलकर और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म सीता रामम को देशभर में लोगों की काफी शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज हुई इस पीरियड ड्रामा फिल्म को बाद में हिंदी भाषा में भी रिलीज किया गया था। अगस्त में रिलीज हुई इस फिल्म को देशभर में काफी पसंद किया गया था। ऐसे में फैंस बेसब्री से इस फिल्म के हिंदी वर्जन के डिजिटल प्रीमियर का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अब फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है।

जानकारी के अनुसार फिल्म का हिंदी वर्जन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। फैंस 18 नवंबर से फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक हनु राघवपुडी ने कहा कि सीता रामम को भाषाओं की बाधाओं को तोड़ने के मकसद से एक बड़े कैनवास पर बनाया गया था। इसकी कहानी में एक रोमांस है, जिसे हर कोई समझ सकता है और इसका आनंद भी ले सकता है। मैं डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी में रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हूं।

वहीं, फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार नजर आए दुलकर सलमान ने कहा कि, मैं सीता रामम जैसी काव्यात्मक रोमांस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद भाग्यशाली महसूस करता हूं। यह फिल्म सार्वभौमिक है और यही वजह है कि इसने दर्शकों के साथ तालमेल बिठाया है। मुझे विश्वास है कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसे देख लोग इसकी खूबसूरत सिनेमैटोग्राफी और अनूठी कहानी से प्रभावित होंगे। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने भी इस मौके पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा सीता रामम की रहस् पूर्ण कहानी का हिस्सा बनना मेरे लिए सबसे बड़ा आकर्षण था। इस दौरान मुझे कुछ छोटी-छोटी बाधाओं के अनुकूल काफी कुछ सीखना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद में उत्साहित थी। इस तरह की अविश्वसनीय टीम के साथ रहना और दुलकर के साथ काम करना काफी फायदेमंद था। मैं उत्साहित हूं कि अब दर्शकों को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म और सीता और राम की कहानी देखने को मिलेगी।

 

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *