उत्तराखंड

नए साल पर पहाड़ों में बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड..

नए साल पर पहाड़ों में बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में नए साल पर मौसम का मिजाज बदलेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के साथ ही मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। बारिश और बर्फबारी होने के कारण प्रदेश में ठंड में इजाफा होगा। नए साल के जश्न के लिए प्रदेश में देशभर से सैलानी आ रहे हैं। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक पहाड़ों का रूख कर रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक नए साल में प्रदेश भर के मौसम का मिजाज बदलेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि आने वाले कुछ दिनों में मौसम करवट लेगा। नए साल पर पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। जबकि इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलगा। शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी और तापमान में भी गिावट दर्ज की जाएगी। आपको बता दें कि 31 दिसंबर की रात को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिसके कारण नए साल की शुरुआत में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से वातावरण में नमी बननी शुरू हो गई है। दिन का तापमान भी अब इस वजह से कम होने लगा है।

 

 

Share Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *